फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : 25 सिंतबर से पहले होगा विधानसभा सत्र, अभी तय नहीं कि कहां होगा सत्र

Tue, 04 Aug 2020 10:54 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन

विधानसभा का सत्र 25 सितंबर से पहले ही आयोजित होगा। हालांकि यह अभी तय होना बाकी है कि सत्र देहरादून में होगा या गैरसैंण में। कोविड-19 को देखते हुए दून में सत्र कराए जाने की संभावना अधिक है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने मार्च में गैरसैंण भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित किया था। इस सत्र में सरकार बजट भी लेकर आई थी। यह पहली बार हुआ था कि सरकार ने बजट गैरसैंण में पेश किया और उसे पारित दून में कराया था। दून में 25 मार्च को सत्र बुलाया गया था।

विधानसभा के मुताबिक इस हिसाब से 25 सितंबर से पहले-पहले सरकार को सत्र आयोजित करना होगा। माना जा रहा है कि अधिक संभावना सत्र दून में ही होने की है। वैसे भी गैरसैंण में सरकार बजट लेकर आती रही है।
विज्ञापन


सत्र कहां होगा, किस समय होगा और कितने समय का होगा। यह सरकार को तय करना है। विधानसभा इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। वैसे नियमों के हिसाब से 25 सितंबर से पहले सत्र होना चाहिए। जहां तक इस बात का सवाल है कि सत्र गैरसैंण में हो तो मैं तो चाहता ही यह हूं। अगर सत्र वहां बुलाया जाता है तो जिला प्रशासन से क्षेत्र वापस ले लिया जाएगा।
विज्ञापन

- प्रेमचंद अग्रवाल, अध्यक्ष, विधानसभा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें