सरकार ने शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक आहूत किया है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में विधायी कार्यों का एजेंडा तय किया जाएगा। 28 को विधानसभा अध्यक्ष ने विधानमंडल दल की बैठक बुलाई है।
29 नवंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए विधायी कार्यों का एजेंडा कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में तय होगा। इसके लिए विधानसभा सचिवालय ने 28 नवंबर को कार्यमंत्रणा बैठक बुलाई है। इसी दिन विधानमंडल दल की बैठक भी होगी।
विज्ञापन
विधानसभा प्रभारी सचिव हेमचंद्र पंत ने कार्यमंत्रणा समिति और विधानमंडल दल की बैठक की सूचना दलीय नेताओं को जारी किया है। सरकार ने शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक आहूत किया है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में विधायी कार्यों का एजेंडा तय किया जाएगा।
इसी दिन विधानसभा अध्यक्ष ने विधानमंडल दल की बैठक बुलाई है, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद को आमंत्रित किया गया है। विधानसभा सचिवालय को सत्र के लिए विधायकों से लगभग 500 से अधिक सवाल प्राप्त हुए हैं। साथ ही सरकार की ओर से सदन में अनुपूरक बजट पेश करने के साथ कई अध्यादेश और विधेयक सदन पटल पर रखे जाएंगे।