परिसर में पासधारक को चेकिंग, फ्रिसकिंग के बाद प्रवेश दिया जाए। प्रमुख स्थलों पर बीडीएस स्क्वाड से चेकिंग कराई जाए। छोटी-छोटी घटनाओं को भी गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जाए। इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना कृष्ण कुमार वीके, पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा राजीव स्वरूप, पुलिस उप महानिरीक्षक पी. रेणुका देवी, पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट, पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार मौजूद रहे।
विस सत्र में मंत्री, विधायक, अफसरों को नहीं मिलेंगे जनसंपर्क अधिकारी
गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान मंत्री, विधायक और अधिकारियों को जनसंपर्क अधिकारी नहीं मिलेंगी। शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई बैठक में ये निर्देश दिए।