विपक्ष के हर मुद्दों पर जवाब देगी सरकार : धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विधानसभा सत्र में विपक्ष की ओर से जो भी सकारात्मक मुद्दे उठाए जाएंगे, सरकार उनका जवाब देगी। विपक्ष को सदन में राज्य के विकास से संबंधित अच्छे मुद्दे उठाने चाहिए लेकिन विपक्ष बिना सिर-पैर, तथ्यहीन व भ्रामक मुद्दों पर ज्यादा विश्वास करता है। ऐसे मुद्दों पर जनता भरोसा नहीं करती है। सरकार हर सकारात्मक मुद्दे पर मजबूती से जवाब देने को तैयार है।
पिकनिक मनाने गैरसैंण जा रही सरकार : प्रीतम
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि सत्र की अवधि दो दिन तय करने से साफ है कि सरकार जवाब देने से भागना चाहती है। प्रदेश में मुद्दों की कमी नहीं है लेकिन विपक्ष को सदन में मुद्दों को उठाने का मौका नहीं दे रही है। दो दिन के सत्र से ऐसा लगता है कि सरकार पिकनिक मनाने जा रही है।