फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Assembly Session 2023: चौथे दिन आपदाओं पर गरमाया सदन, विपक्ष ने किया वॉकआउट, की नारेबाजी

Thu, 16 Mar 2023 09:43 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, भराड़ीसैंण (चमोली)

सार

सरकार के पक्ष से असंतुष्ट विपक्ष ने बुधवार को सदन से वॉकआउट किया था। इसके साथ ही सदन की कार्यवाही 16 मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। आज गुरुवार को कांग्रेस विधायक सदन के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। 
विज्ञापन
धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक सुमित हृदेश - फोटो : Congress MLA Sumit Hridesh sitting on dharna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड विधानसभा सत्र के चौथे दिन सदन के बाहर कांग्रेस विधायकों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक सुमित हृदेश हल्द्वानी क्षेत्र में सड़कों पर गड्ढे, बस अड्डा और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के मुद्दों को लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। वहीं, विधानसभा में जोशीमठ आपदा समेत कर्णप्रयाग व मुनस्यारी में प्राकृतिक आपदाओं का मुद्दा गरमाया। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने जोशीमठ प्रभावितों की आर्थिक सहायता को ऊंट के मुंह जीरे के समान बताया और बाजार दरों पर भूमि और भवनों का मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि कर्णप्रयाग में कई भवनों में दरारें हैं। मुनस्यारी में 30 आपदा प्रभावित स्टेडियम में रहने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार ने उनके लिए कुछ नहीं किया है।

विज्ञापन


संसदीय कार्यमंत्री ने जोशीमठ के लिए सरकार की पुनर्वास नीति के तहत घोषित धनराशि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट में एक हजार करोड़ का प्रावधान किया है। मुनस्यारी के 15 आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए भूमि तलाश ली गई है जल्द पुनर्वास होगा। अन्य परिवार जो सरकारी भूमि पर रह रहे थे, उनके पुनर्वास की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। हरीश धामी मुनस्यारी के सभी आपदा प्रभावितों के पुनर्वास की मांग की। संसदीय कार्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर उन्होंने सदन से वॉकआउट कर दिया। इसके बाद अन्य सदस्यों ने भी वॉकआउट कर दिया। विपक्ष का कहना है कि सरकार सदन में विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। बजट में जो विसंगतियां हैं उस पर बोलने नहीं दिया जा रहा है। विपक्ष ने वेल में आकर नारे लगाए और सदन की कार्रवाई से वाॅकआउट कर दिया।

विज्ञापन

प्रश्नकाल 
स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने सदन में कांग्रेस विधायक ममता राकेश के प्रश्न पर दिया आश्वासन, भगवानपुर में पीपीपी मोड पर बनेगा मेडिकल कॉलेज। हरिद्वार में राजकीय मेडिकल कॉलेज 2024-25 में बनकर तैयार होगा और कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
  • स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा -उच्च शिक्षा प्राप्त करने के मामले में उत्तराखंड देश के तीन राज्यो में शुमार 
  • देश में उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात 27.3 प्रतिशत
  • उत्तराखंड में 45.7 प्रतिशत बच्चे डिग्री कालेज में पढ़ते हैं।
  • राज्य में 119 राजकीय कॉलेज,5 सरकारी विवि हैं।300 से ज्यादा निजी डिग्री कॉलेज हैं।21 निजी विवि हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें