फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: सत्र के दौरान विधानसभा कूच कर रहे आप कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की, 12 पर मुकदमा दर्ज

Thu, 24 Sep 2020 12:11 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • किसानों के लिए पास विधेयक के खिलाफ आंदोलन कर रही है आप पार्टी
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में विधानसभा कूच कर रहे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ताओं को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस उन सभी को सुद्धोवाला जेल लेकर पहुंची, जहां उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। वहीं, आप प्रदेश अध्यक्ष समेत 12 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने तीन तरफ से विधानसभा कूच का प्रयास किया। कलेर के नेतृत्व में कार्यकर्ता डिफेंस कॉलोनी गेट पर पहुंचे, जहां पुलिस ने बैरिकेडिंग पर उन्हें रोक लिया। काफी देर तक धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने उन सभी को गिरफ्तार कर लिया।


यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: कृषि अध्यादेश के विरोध में ट्रैक्टर पर विधानसभा के लिए निकले कांग्रेस विधायक, तस्वीरों में देखें पूरा मामला
विज्ञापन

 
इस दौरान एक महिला कार्यकर्ता बेहोश हो गई। इससे वहां हड़कंप मच गया। उन सभी को लेकर पुलिस सुद्धोवाला जेल पहुंची और मुकदमा दर्ज करने के बाद रिहा कर दिया। मसूरी विधानसभा प्रभारी नवीन पिरसाली, रायपुर प्रभारी उमा सिसोदिया समेत अन्य कार्यकर्ता दीपनगर की ओर से विधानसभा जाने का प्रयास करने लगे।

बैरिकेडिंग पर रोक लिया

पुलिस ने उन सभी को आकाशवाणी के पास बैरिकेडिंग पर रोक लिया। इसके बाद कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। पार्टी कार्यकर्ताओं का तीसरा दल फव्वारा चौक से कैंट विधानसभा प्रभारी रविंदर आनंद, महासचिव विशाल चौधरी, संजय भट्ट के नेतृत्व में विधानसभा की तरफ रवाना हुआ।

पुलिस ने रिस्पना पुल से पहले उन्हें रोक दिया, जहां पर काफी देर तक पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जोर आजमाइश चलती रही। पार्टी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है।

राज्य में अब आम आदमी पार्टी मुख्य विपक्षी पार्टी के तौर पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के खिलाफ पास किया गया विधेयक तुरंत निरस्त किया जाना चाहिए। इसके जरिए छोटे तबके के किसानों को पूंजीपतियों के हाथों का खिलौना बनाने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष समेत 12 पर मुकदमा दर्ज

विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान प्रदर्शन करने वाले आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समेत 12 से अधिक नेताओं के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ है।

किसने कहां किया प्रदर्शन
डिफेंस कॉलोनी बैरिकेट एसएस कॉलेर प्रदेश अध्यक्ष आम आदमी पार्टी, हिमांशु पुंडीर युवा नेता, डॉ. अंसारी पार्टी नेता, दीपक पांडे, जिलाध्यक्ष हरिद्वार हेमा भंडारी। 

जे एसआर विधानसभा बैरियर 
नवीन प्रशाली- विधानसभा प्रभारी मसूरी,  कुलदीप सहदेव-पूर्व मीडिया प्रभारी, उमा सिसोदिया विधानसभा प्रभारी राजपुर, धर्मेंद्र ठाकुर वरिष्ठ नेता ,प्रमोद शास्त्री कपरवान- विधानसभा प्रभारी डोईवाला।

रिस्पना पुल बैरियर पर
विशाल चौधरी प्रदेश महासचिव, रविंद्र आनंद प्रदेश प्रवक्ता, रजिया बेग प्रदेश प्रवक्ता, संजय भट्ट प्रदेश प्रवक्ता, डिंपल विधानसभा प्रभारी विकास नगर, विरेंद्र सिंह विधानसभा प्रभारी सहसपुर, सुनील घाघट विधानसभा प्रभारी राजपुर, रविंद्र पवार विधानसभा प्रभारी चकराता व अन्य।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें