जवाब में संसदीय कार्यमंत्री बंशीधर भगत पूरे आत्मविश्वास में नजर आए। उन्होंने कहा कि विपक्ष में बैठे लोगों के लिए महंगाई हमेशा मुद्दा रही है। अगर हम दूसरे राज्यों से ही तुलना करें तो हमारे प्रदेश में पेट्रोल 99.74 रुपये प्रति लीटर है लेकिन राजस्थान में यह 108 रुपये प्रति लीटर तक है।
उन्होंने कहा कि बिजली भी हमारे प्रदेश में हिमाचल, दिल्ली, यूपी सहित कई राज्यों के मुकाबले सबसे सस्ती है। कहा कि महंगाई को हमारी सरकार ने नियंत्रित किया है। बीपीएल परिवारों को बिजली दो रुपये पांच पैसे प्रति यूनिट दी जा रही है जबकि दिल्ली सहित अन्य राज्यों में यह काफी महंगी है।
किसानों को सब्सिडी दी जा रही है। किसान भी खुश हैं। विपक्ष ने कहा कि 19 किसानों ने आत्महत्या की है तो इसके जवाब में मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि यह उनकी पूर्ववर्ती सरकार की विफलता है। सत्ता पक्ष के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।
पकौड़े बनाने का अधिकार भी छीन लिया
महंगाई पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने तंज किया कि जिस सरकार ने कभी रेलवे स्टेशन के बाहर पकौड़े बनाने वाले युवाओं को स्वरोजगार की परिभाषा में शामिल किया था, आज उन्हें पकौड़े बनाने के लायक भी नहीं छोड़ा। तेल, गैस, आलू, प्याज, मसालों के दाम इतने बढ़ गए हैं कि वह युवा आज बेरोजगारी की कगार पर हैं।
बाबा का जिक्र करने पर विरोध में उतरी भाजपा
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने हरिद्वार के एक बाबा का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि जो बाबा कभी कहते थे कि काला धन आएगा, पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा, आज वह कहां गायब हो गए हैं। हालांकि उन्होंने बाबा का नाम नहीं लिया लेकिन भाजपा ने इस पर विरोध जतायस्त्रत्त। भाजपा विधायकों का कहना था कि कांग्रेस ने बाबाओं का अपमान किया है।