राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने विधानसभा का द्वितीय सत्र 18 सितंबर से आहूत कर दिया है। शुक्रवार को विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी। सोमवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में मानसून सत्र आयोजित करने के संबंध में निर्णय लिया था। इसके तहत चार दिवसीय सत्र का आयोजन 18 सितंबर से होना है।
सरकार की ओर से 19, 20 सिंतबर के बाद 24 सितंबर को चलाए जाने की जानकारी दी गई थी। विधायी विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद सचिव विधानसभा ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
सत्र की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कांग्रेस विधायक मंडल दल की बैठक बुला ली है। बैठक 17 सितंबर को उनके हाथीबड़कला स्थित सरकारी आवास पर हो सकती है।