आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड क्रांति दल क्षेत्रीय मुद्दों को केंद्र में रखकर अपनी चुनावी जमीन तैयार कर रहा है। पार्टी ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने, मूल निवास और जल-जंगल-जमीन जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की रणनीति बनाई है। बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न और भ्रष्टाचार भी दल के एजेंडे में शामिल हैं। प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर संसदीय बोर्ड की बैठक में लगेगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। दल ने 18 प्रत्याशियों की सूची तैयार की है। पांच दिसंबर को संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद प्रत्याशियों के नामों की औपचारिक घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती के मुताबिक, पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश के बुनियादी और ज्वलंत मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। इनमें गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने, मूल निवास, जल-जंगल-जमीन, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, भ्रष्टाचार और उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश के बीच परिसंपत्तियों के बंटवारे जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे।
दल के केंद्रीय अध्यक्ष के मुताबिक पांच दिसंबर के बाद घोषित होगी सूची
उन्होंने दावा किया कि भाजपा और कांग्रेस के कई नेता यूकेडी के संपर्क में हैं। इनमें पांच पूर्व विधायक शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने इन नामों का खुलासा नहीं किया। पार्टी का कहना है कि चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने और प्रदेश के सभी क्षेत्रों में अपनी राजनीतिक उपस्थिति बढ़ाने का काम किया जाएगा। पांच दिसंबर को होने वाली संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगने के बाद दूसरी सूची जारी की जाएगी। दल पूर्व में 17 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुका है।