निर्वाचन कार्यालय ने सभी पार्टियों से मिले आंकड़ों के आधार पर जिलावार मतदान प्रतिशत की अंतिम सूची जारी की है। इसके मुताबिक, प्रदेश में अल्मोड़ा जिले में इस बार सबसे कम 53.71 प्रतिशत मतदान हुआ है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में इस बार 81 लाख 72 हजार 173 में से 53 लाख 42 हजार 462 मतदाताओं ने मतदान किया। यह 65.37 प्रतिशत है जबकि 2017 में प्रदेश में 65.56 प्रतिशत मतदान हुआ था। सर्वाधिक मतदान के मामले में हरिद्वार जिला टॉप पर है जबकि ऊधमसिंह नगर दूसरे और उत्तरकाशी जिला तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
14 फरवरी को मतदान होने के बाद 15 फरवरी की देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां वापस लौट आई। निर्वाचन कार्यालय ने सभी पार्टियों से मिले आंकड़ों के आधार पर जिलावार मतदान प्रतिशत की अंतिम सूची जारी की है। इसके मुताबिक, प्रदेश में अल्मोड़ा जिले में इस बार सबसे कम 53.71 प्रतिशत मतदान हुआ है। हालांकि पिछले चुनाव के मुकाबले यह मतदान प्रतिशत ज्यादा ही है।