फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: डिजिटल माध्यम से चुनाव लड़ेगी भाजपा, रणनीति बनाने में जुटें कार्यकर्ता

Sun, 23 Aug 2020 01:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू मीडिया विभाग की बैठक में बोले
विज्ञापन
- फोटो : मोबाइल फोन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। ये चुनाव डिजिटल मीडिया के माध्यम से लड़ा जाएगा। चुनाव में सार्वजनिक सभाओं की जगह डिजिटल रैलियां होंगी। कार्यकर्ता अभी से इसकी रणनीति बनाने में जुटें और टीम वर्क के साथ काम करें।

विज्ञापन


शनिवार को प्रदेश कार्यालय में मीडिया विभाग की बैठक में श्याम जाजू ने कहा कि पार्टी चुनाव की रणनीति बनाने में जुटी है। आने वाले चुनाव में हमें मीडिया व सोशल मीडिया से साथ रणनीति बनाकर लड़ना होगा। भाजपा सबसे पहले डिजिटल रैली करने वाली पार्टी है।

भाजपा ने बिहार चुनाव में डिजिटल रैली का आयोजन कर 27 लाख लोगों को एक साथ संबोधित किया। आने वाला चुनाव सार्वजनिक जनसभाओं के बजाय डिजिटल सभाओं से जनता से जुड़ने का माध्यम बनेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने समाचार चैनलों पर विभिन्न विषयों पर होने वाली परिचर्चा में भाग लेने के लिए विषय विशेषज्ञों की टीम (पैनलिस्ट) बनाने के लिए कहा। उन्होंने युवाओं को प्रमुखता से स्थान देने का सुझाव दिया।

जाजू ने कहा कि मीडिया विभाग एक ही बात को बार-बार दोहराने या पुराने कंटेंट देने के बजाय हमेशा नए-नए कंटेंट मीडिया व सोशल मीडिया को दे। पैनालिस्ट को मीडिया टीम द्वारा पूर्ण रूप से प्रशिक्षित व अपडेट कर चर्चाओं में भेजना चाहिए।

मीडिया की टीम को प्रतिदिन कार्यालय पर बैठ कर आगे की रणनीति पर विचार करे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी डॉ.देवेंद्र भसीन ने प्रदेश प्रभारी को प्रदेश मीडिया टीम के कार्यों से अवगत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें