उन्होंने समाचार चैनलों पर विभिन्न विषयों पर होने वाली परिचर्चा में भाग लेने के लिए विषय विशेषज्ञों की टीम (पैनलिस्ट) बनाने के लिए कहा। उन्होंने युवाओं को प्रमुखता से स्थान देने का सुझाव दिया।
जाजू ने कहा कि मीडिया विभाग एक ही बात को बार-बार दोहराने या पुराने कंटेंट देने के बजाय हमेशा नए-नए कंटेंट मीडिया व सोशल मीडिया को दे। पैनालिस्ट को मीडिया टीम द्वारा पूर्ण रूप से प्रशिक्षित व अपडेट कर चर्चाओं में भेजना चाहिए।
मीडिया की टीम को प्रतिदिन कार्यालय पर बैठ कर आगे की रणनीति पर विचार करे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी डॉ.देवेंद्र भसीन ने प्रदेश प्रभारी को प्रदेश मीडिया टीम के कार्यों से अवगत कराया।