फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में चुनावी संग्राम 2022: एक सांसद के बाद आज तक पहाड़ नहीं चढ़ पाई साइकिल

Tue, 23 Nov 2021 11:27 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Assembly Election 2022:  2004 में हरिद्वार लोक सभा सीट से राजेंद्र कुमार की जीत ही आज तक पार्टी की झोली में आई है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की राजनीति में नंबर दो के पायदान पर काबिज समाजवादी पार्टी आज तक उत्तराखंड की सियासत में एक जीत के लिए तरस रही है। 2004 के लोकसभा चुनाव में मिली एक सीट को छोड़ दें तो पार्टी को विधानसभा चुनाव में आज तक एक जीत नसीब नहीं हुई है। इस बार भी पार्टी प्रदेश में 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर रही है।

विज्ञापन


राज्य गठन से लेकर आज तक समाजवादी पार्टी की चुनावी समीक्षा की जाए तो स्थिति साफ हो जाती है। 2004 में हरिद्वार लोक सभा सीट से राजेंद्र कुमार की जीत ही आज तक पार्टी की झोली में आई है। हर विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी मतदाताओं को रिझाने में नाकाम साबित हुई है। 2002 के विधानसभा चुनाव में सपा ने 56 सीटों पर दावेदारी की।

उत्तराखंड में चुनावी संग्राम: सिंहासन पर कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस काबिज, पढ़ें ये खास रिपोर्ट
विज्ञापन


पार्टी को करीब आठ फीसदी वोट मिले, जिसमें कुछ सीटों पर हार-जीत का अंतर कम रहा। इसके बाद 2007 के चुनाव में सपा ने 42 सीटों पर दावेदारी की और करीब साढ़े छह फीसदी वोट मिले। 2012 में सपा 32 सीटों पर चुनाव लड़ी और महज डेढ़ प्रतिशत ही वोट मिले।

उत्तराखंड में चुनावी संग्राम: संघर्ष के दौर से गुजर रही कांग्रेस को इस बार संजीवनी की दरकार
विज्ञापन


2017 के चुनाव में सपा ने केवल 18 सीटों पर प्रत्याशी उतारे और वोट प्रतिशत धरातल पर पहुंच गया। राजनीतिक विश्लेषक इस बात को मानते हैं कि कहीं न कहीं अच्छी लीडरशिप और केंद्रीय स्तर से अपेक्षाकृत कम ध्यान देने की वजह से सपा, उत्तराखंड में अपना जनाधार बनाने में नाकाम रही है।

हालांकि इस बार सपा दोबारा सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर रही है। पिछले दिनों प्रदेश प्रभारी यूपी के पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी ने देहरादून में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भी की है। अब यह आने वाला समय ही बताएगा कि इस बार के चुनावी महासंग्राम में साइकिल पर कौन-कौन सवार होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें