फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Assembly Election 2022: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस से निष्कासित किशोर उपाध्याय, टिहरी से लड़ेंगे चुनाव

Thu, 27 Jan 2022 05:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

टिहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने किशोर उपाध्याय को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। टिहरी के वर्तमान भाजपा विधायक डॉ. धन सिंह नेगी भी आज कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। वहीं राज्य में केवल डोईवाला सीट पर भाजपा को अपना प्रत्याशी घोषित करना है।
विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Election 2022: किशाेर उपाध्याय - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में फिर सियासी संग्राम छिड़ गया है। टिहरी विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय कांग्रेस से 45 साल का रिश्ता तोड़ भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी ने उन्हें टिहरी से टिकट दिया है। गुरुवार को देहरादून में चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजदूगी में किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हुए। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन




किशोर टिहरी से लड़ेंगे चुनाव
टिहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने किशोर उपाध्याय को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वहीं राज्य में केवल डोईवाला सीट पर भाजपा को अपना प्रत्याशी घोषित करना है। टिहरी के वर्तमान भाजपा विधायक डॉ. धन सिंह नेगी ने भी गुरुवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। धन सिंह नेगी को कांग्रेस टिहरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर सकती है।
विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: हरीश रावत की सीट बदली, अब रामनगर नहीं यहां से लड़ेंगे चुनाव, पांच सीटों पर बदले गए टिकट

किशोर कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित
किशोर उपाध्याय को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा से उनकी नजदीकियों की खबरों के बीच पार्टी ने उन्हे सभी पदों से पिछले दिनों हटा दिया था। वहीं कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के बाद राज्य की विभिन्न सीटों पर कार्यकर्ताओं में उबाल देखने को मिला। जिसके बाद बुधवार देर रात सूची में कई बदलाव भी किए गए।

कांग्रेस के टिकटों में परिवारवाद
कांग्रेस में टिकटों में बदलाव को लेकर पार्टी में परिवारवाद की बात भी उठने लगी है। हरीश रावत, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, स्व. इंदिरा हृदयेश और संसद केसी सिंह बाबा के परिवार के सदस्यों को टिकट मिला है। हरक की पुत्रवधू अनुकृति को लैंसडौन से, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा के बेटे को काशीपुर से, इंदिरा के बेटे सुमित ह्रदयेश को हल्द्वानी से और हरीश रावत की बेटी अनुपमा को हरिद्वार ग्रामीण से उम्मीदवार बनाया गया है। यशपाल आर्य के बेटे संजीव आर्य नैनीताल से प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन

किशोर उपाध्याय का प्रोफाइल

पिता का नाम-स्व. पीताम्बर दत्त उपाध्याय
माता का नाम-एकादशी देवी
जन्म तिथि- 01 जून 1958
जन्म स्थान- ग्राम पाली, जाखणीधार, टिहरी गढ़वाल
शिक्षा- स्नातकोत्तर ,पीएचडी
पत्नी का नाम- सुमन कुकरेती उपाध्याय

राजनीतिक सफर:
-उत्तराखंड आंदोलन में अहम भूमिका निभाई। उत्तराखंड संघर्ष समिति के पदाधिकारियों में शामिल रहे।
-गांधी परिवार के सबसे निकटतम राजनेता। अमेठी उत्तर प्रदेश में राजीव गांधी को चुनाव लड़ाने में अहम भूमिका।
-2002 में पहली बार टिहरी सीट से विधायक चुने गए। एनडी तिवारी सरकार में औद्योगिक राज्य मंत्री बने।
-2007 में लगातार दूसरी बार टिहरी से विधायक चुने गए।
2012 के विधानसभा चुनाव में टिहरी सीट पर निर्दलीय दिनेश धनै से 377 मामूली मतों से चुनाव हार गए।
-2017 के विधानसभा चुनाव में देहरादून जिले की सहसपुर सीट से अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन फिर से हार गए। भाजपा के सहदेव सिंह पुंडीर ने हराया।
-2014 में किशोर उपाध्याय उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनाया गए। 2017 तक इस पद पर बने रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें