फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस के बागियों पर गिरी गाज, पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित

Tue, 01 Feb 2022 01:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मथुरादत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है तथा इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे नेताओं के पार्टी ने पर कतरने शुरू कर दिए हैं। पहले दौर में पूर्व कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडरी समेत चार नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इसमें लालकुआं सीट पर पूर्व सीएम हरीश रावत के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरीं संध्या डालाकोटी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: क्या मुख्यमंत्री धामी तोड़ेंगे मिथक और पिता की हार का बदला ले पाएंगी बेटियां?

विधानसभा चुनाव में तमाम सीटों पर कई नेताओं ने बगावती तेवर दिखाते हुए अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन करा दिया। मान मनोव्वल के बाद इनमें से कई नेताओं ने नामांकन वापस ले लिया, लेकिन कुछ अभी भी मैदान में डटे हैं। जिसे पार्टी ने घोर अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। इनमें रामनगर से पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, लालकुआं से संध्या डालाकोटी, रुद्रप्रयाग से पूर्व कैबिनेट मंत्र मातबर सिंह कंडारी और यमुनोत्री से प्रदेश कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय डोभाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के चलते छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


जोशी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने सभी जिला एवं शहर अध्यक्षों को भी निर्देश दिए हैं कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ समुचित कार्रवाई की जाए। माना जा रहा है कि बुधवार तक कुछ और लोगों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। तमाम ऐसे नाम और हैं, जो पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव मैदान में जमे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें