फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022: निर्णायक चरण में कांग्रेस के आखिरी दांव, प्रदेशभर में फ्री पार्किंग का वादा

Sun, 13 Feb 2022 09:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसी को भी प्रदेशभर में निर्धारित पार्किंग स्थल में अपना दुपहिया वाहन खड़ा करने पर कोई पार्किंग शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन
गौरव वल्लभ - फोटो : Congress Youtube
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले वादों और घोषणाओं की कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने प्रचार के अंतिम चरण में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इसके तहत प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसी को भी प्रदेशभर में निर्धारित पार्किंग स्थल में अपना दुपहिया वाहन खड़ा करने पर कोई पार्किंग शुल्क नहीं देना होगा। यानि दुपहिया वाहनों के लिए पार्किंग पूरी तरह से निशुल्क होगी। इसके अलावा खेती को बंदरों और सुअरों के आतंक से बचाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड में 70 सीटों के लिए मतदान कल, प्रचार थमा, पोलिंग पार्टियां रवाना

कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शूरवीर सिंह सजवाण के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ ने दो महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इसके तहत कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश में दुपहिया वाहनों के लिए पार्किंग को फ्री करने का वादा किया गया है। इसके साथ ही बंदरों और सुअरों के आतंक के कारण खेतीबाड़ी से विमुख हो रहे लोगों को राहत देने की कवायद भी की गई है।
विज्ञापन


प्रो. गौरव के अनुसार राज्य में पलायन का यह भी एक बहुत बड़ा कारण है। पार्टी ने घोषणा की है कि सरकार बनने पर किसानों को इस समस्या के निजात दिलाने के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान के साथ मिलकर एक ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन


संस्थान की ओर से प्राप्त सुझावों के आधार पर इस दिशा में कड़े कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव से पूर्व जनता से जो भी वादे कर रही है, उन्हें प्रतिज्ञा के रूप में पूरा करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाली 10 मार्च को प्रदेश में कांग्रेस की सरकार शपथ लेने जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें