उत्तराखंड में आप पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कई जिलों में टिकट की खरीद-फरोख्त के आरोप लगने लगे हैं। कई लोग पार्टी भी छोड़ गए हैं। अरविंद केजरीवाल ने आरोपों को बेबुनियाद ठहराया। कहा कि कोई भी टिकट बेचने का सबूत दे दे तो वह अपने नेता को जहन्नुम तक नहीं छोड़ेंगे। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में खेती की जंगली जानवरों से सुरक्षा पर केजरीवाल ने कहा कि किसानों के साथ मिलकर नीति बनाएंगे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हर सीट से तीन-तीन दावेदार थे। टिकट एक ही को दिया जा सकता है। ऐसे में बाकी दो की नाराजगी जाहिर है। कुछ दिन बाद नाराजगी दूर हो जाती है और सभी मिलकर पार्टी प्रत्याशी को चुनाव लड़वाते हैं। कुछ लोग पार्टी छोड़ देते हैं और टिकट बेचने और तानाशाही जैसे आरोप लगाते हैं। राजनीति में ऐसे आरोप प्रत्यारोप चलते रहते हैं। चुनाव में मुसलिम विवि बनाने के मुद्दे से कुछ दलों के वोटों के ध्रुवीकरण के सवाल
पर केजरीवाल ने कहा कि किसी धर्म विशेष के नाम पर विवि नहीं बनना चाहिए। स्कूल-विवि ऐसा होना चाहिए, जहां सबके बच्चों को शिक्षा मिल सके।
पहाड़ और मैदानी में जंगली जानवरों से खेती की सुरक्षा के सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि बड़ा मुद्दा है। इसके लिए किसानों के साथ बैठक इस समस्या का स्थायी हल निकाला जाएगा। एमएसपी के मुद्दे पर भी कहा कि यदि
केंद्र सरकार इसमें कोई फैसला नहीं लेती है तो वह सरकार बनाने के लिए राज्य स्तर से एमएसपी देने की कोशिश करेंगे। खाद की बड़ी समस्या है। आप पार्टी की नियत साफ है और सभी मुद्दों का समाधान करेंगे।
एक लाख नई सरकारी नौकरी देंगे
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार बनते ही एक लाख नई नौकरियां देंगे। पहले पुराने रिक्त पदों को भरेंगे। कहा कि नए अस्पताल, स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक बनाने से नए पद सृजित होंगे। बिना सिफारिश और रिश्वत के सबको नौकरी का बराबर का हक देंगे। भाई-भतीजावाद खत्म करेंगे। पर्यटन को बढ़ाया देंगे। जो लोग रोजगार की तलाश में बाहरी राज्यों में चले गए हैं वह भी वापस आएंगे। मुसिलम विवि जो धर्म के नाम पर नहीं बनना चाहिए। सबके बच्चों के लिए कालेज बनना चाहिए। पंजाब में दूसरा है और यूके में पहला है। नई पार्टी के वोट का आंकलन करना मुश्किन होता है।
जनता हमसे उम्मीद करती है काम करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर केजरीवाल ने कहा कि वह आहत हुए। पीएम, योगी और वो खुद जिम्मेदार पद पर बैठे हैं। सबको जनता ने चुनकर भेजा है। जनता की उनसे उम्मीद हैं। आरोप-प्रत्यारोप अच्छी बात नहीं है। अलग-अलग पार्टियां और विचारधारा जरूर हैं, लेकिन में तू-तू और मैं-मैं करें अच्छी बात नहीं है। बयान का जवाब देना रूरी था, जो ट्यूटर से दे दिया। बाकी इस मामले में कुछ नहीं कहना चाहते हैं।