फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः चार कंपनियों के ढाई सौ करोड़ रुपए के निवेश प्रोजेक्टों को मंजूरी

Wed, 29 Jan 2020 10:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • महिंद्रा कंपनी नरेंद्र नगर में बनाएगी स्पा एंड रिजॉर्ट 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में ढाई सौ करोड़ के नए निवेश के लिए चार कंपनियों के प्रोजेक्टों को मंजूरी दी गई है। महिंद्रा स्पा एंड रिजॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड लगभग दो सौ करोड़ की लागत से नरेंद्र नगर में रिजॉर्ट खोलेगी। मुख्य सचिव की अध्यक्ष वाली राज्य प्राधिकृत समिति ने यह मंजूरी दी है।

विज्ञापन


उत्तराखंड सिंगल विंडो के तहत प्रदेश में निवेश के लिए कंपनियां आवेदन कर रही हैं। इसी के तहत बुधवार को सचिवालय में एक बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई। इसमें नरेंद्रनगर में रिजॉर्ट, सितारगंज में 25.65 करोड़ रुपये के पॉलिस्टर चिप्स बनाने वाली इकाई, सिडकुल हरिद्वार में 12.59 करोड़ रुपये की लागत से सामान पैकिंग से जुड़े प्लास्टिक सामग्री का प्लांट लगेगा और सेलाकुई में 90 लाख की लागत से हर्बल औषधीय प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई।

बैठक में प्रमुख सचिव मनीषा पंवार, सचिव राजस्व सुशील कुमार, महानिदेशक उद्योग ऐल फेनई, उत्तराखंड पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव एसपी सुबुद्धि, निदेशक उद्योग सुधीर नौटियाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें