नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय ने घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को सोलर रूफ टॉप प्लांट लगाने के लिए दो मेगावाट क्षमता का लक्ष्य दिया गया है। यदि मांग बढ़ती है तो इसे बढ़ाया जा सकता है। अघरेलू उपभोक्ताओं के लिए सब्सिडी की सुविधा नहीं है। संयंत्र लगाने पर उनके बिजली बिलों को नेट मीटर बिलिंग सिस्टम के जरिये पैसा कमाने की सुविधा होगी।
सोलर प्लांट की लागत
क्षमता (केवी) लागत सब्सिडी
01 50800 20320
02 101600 40640
03 152400 60960
5 244500 78240
10 489000 127140
नोट: क्षमता किलोवाट में और लागत/सब्सिडी/ खर्च रुपये में
ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए यह अनूठी योजना है। इससे जुड़कर वे अपने बिजली के बिल को कम कर सकते हैं साथ ही पैसा भी कमा सकते हैं। सरकार चरणबद्ध ढंग से आगे बढ़ रही है। पिरूल से बिजली पैदा करने और पहाड़ में सोलर प्लांट लगाने की योजना शुरू करने के बाद यह हमारा तीसरा बड़ा कदम है। इसके बाद हम फ्लोटिंग सोलर संयंत्र पर जाएंगे। - राधिका झा, सचिव ऊर्जा