एशिया विश्व चैंपियनशिप प्रतियोगिता में पांच स्वर्ण पदक जीत उत्तराखंड और देश का मान बढ़ाने वाले ध्रुव गुप्ता को अग्रवाल समाज की ओर से सम्मानित किया गया। वहीं, इस मौके पर सब जूनियर बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीनत वाले आश्रय अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
निरंजपुर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में ऋषिकेश निवासी ध्रुव के पिता अनिल गुप्ता व माता नीतू गुप्ता भी मौजूद रहीं। विधायक विनोद चमोली ने कहा, अब समय बदल गया है। पहले कहते थे पढ़ोगे-लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे बनोगे खराब। अब यह कहावत बदलती जा रही है। खेलों में भी चाहे तो बच्चे अपना भविष्य बना सकते हैं। ध्रुव ने कहा, आज की युवा पीढ़ी को नशे से बचना चाहिए और अपनी ताकत को सकारात्मक कार्यों में लगाना चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, संगठन के जिला अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, निर्मल गोयल, अनामिका जिंदल, सतीश कंसल, आरसी गर्ग, श्रवण गोयल, कपिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।