फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: फरवरी के पहले हफ्ते में खुलेंगे सभी विश्वविद्यालय और कॉलेज, 4जी कनेक्टिविटी से जोड़ने के निर्देश 

Tue, 05 Jan 2021 10:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
क्लासरूम(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड के सभी विश्वविद्यालय और महाविद्यालय फरवरी के पहले हफ्ते से खुल जाएंगे। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि मंगलवार को सभी कुलपतियों के साथ हुई बैठक में बनी सहमति के बाद यह फैसला लिया गया है। महाविद्यालय खोले जाने को लेकर सभी ने सहमति जताई है। 

विज्ञापन


सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि महाविद्यालयों को पूर्ण रूप से खोलने की प्रक्रिया क्या होगी। कोविड के नियमों का किस तरह से पालन कराया जाएगा।

इसे लेकर एक फाइनल बैठक 25 से 26 फरवरी के बीच सभी सरकारी और प्राइवेट विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ की जाएगी। बैठक में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को 15 जनवरी तक 4जी नेटवर्क कनेक्टिविटी से जोड़ने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


दो लाख छात्र-छात्राएं हैं अध्ययनरत
प्रदेश में 105 सरकारी महाविद्यालय हैं। इसके अलावा 18 अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय हैं। सभी महाविद्यालयों में करीब दो लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। महाविद्यालय खुलने पर सभी छात्र महाविद्यालय आ सकेंगे।

महाविद्यालयों में पहुंचे बहुत कम छात्र
प्रदेश में यूजी और पीजी के प्रयोगात्मक विषय वाले छात्रों के लिए 15 दिसंबर को महाविद्यालय खुलने पर बहुत कम छात्र महाविद्यालय पहुंचे। छात्र-छात्राओं की औसतन उपस्थिति 15 से 20 फीसदी रही। इनमें कुछ महाविद्यालय ऐसे थे। जिनमें मात्र 25 से 30 छात्र पहुंचे।

विज्ञापन

शोध कार्यों के लिए बजट में हर साल होगी एक करोड़ की व्यवस्था

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा में शोध कार्यों को बढ़ावा देने के लिए बजट में हर साल एक करोड़ की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को शीघ्र नियमावली बनाने के निर्देश दिए। 

रक्तदान पखवाड़ा 12 जनवरी से 
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती से 23 जनवरी सुभाष चंद बोस की जयंती तक राज्य विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में रक्तदान पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। जिसमें एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस के स्वयंसेवक सहित छात्र-छात्राएं रक्तदान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें