फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबामा दौराः उत्तराखंड पर अमेरिकी खुफिया तंत्र की नजर

Sun, 18 Jan 2015 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के 26 जनवरी को भारत आगमन पर आतंकी हमले की आशंका को लेकर भारत-नेपाल बॉर्डर में तैनात सुरक्षा एजेंसियां सतर्क है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही इस खुली सीमा पर अमेरिकी खुफिया तंत्र की भी नजर है। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे हैं।

राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा तंत्र खासा अलर्ट है। खुफिया एजेंसी आईबी की आतंकी हमले की रिपोर्ट के बाद बार्डर पर सुरक्षा एजेंसियों को राज्य सरकार ने और अधिक अलर्ट किया है।
विज्ञापन


एसपी दलीप सिंह कुंवर का कहना है कि जिले से लगी नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों को एक माह पूर्व से ही सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीमा का खुला रहना सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती

पुलिस के अलावा एसएसबी और खुफिया तंत्र को वैधानिक रास्तों के अलावा चोर रास्तों पर भी नजर रखने को कहा गया है।

एसपी का कहना है कि नेपाल लगी सीमा का खुला रहना सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती है। फिर भी बॉर्डर पर तैनात एजेंसियों के अलावा खुफिया तंत्र को भी सतर्क रहने को कहा गया है।  

गणतंत्र दिवस पर अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बार्डर की सुरक्षा पर अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की भी नजर है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। हो सकता है भारत-नेपाल सीमा अमेरिकी सुरक्षा तंत्र की निगरानी में भी हो।
- दलीप सिंह कुंवर एसपी चंपावत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें