ज्यादा जोश के साथ आयेंगे युवा
धामी सरकार ने अग्निवीर युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं । सरकार ने कहा है कि अग्निवीर सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले युवाओं को रोजगार दिए जाएंगे। उन्हें समूह ग की नौकरियों में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें स्वरोजगार करने के लिए आर्थिक सहायता और व्यावसायिक कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे उम्मीद की जा रही है कि इस बार युवा ज्यादा जोश के साथ अग्निवीर भर्ती कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।