दीपावली त्योहार पर शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने जिला के सभी उप जिलाधिकारियों को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इस संबंध में जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन की ओर से नियुक्त आदेश जारी किए गए।
एसडीएम सदर को पटेलनगर, कोतवाली, कैंट व क्लेमेंनटाउन थाना क्षेत्र का मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। एसडीएम मसूरी को राजपुर थाना व मसूरी का संपूर्ण क्षेत्र, एसडीएम विकासनगर को विकासनगर क्षेत्र, एडीएम चकराता को कालसी थाना व चकराता तहसील का संपूर्ण क्षेत्र का मजिस्ट्रेट बनाया गया।
इसी तरह एसडीएम ऋषिकेश को पुलिस थाना ऋषिकेश, एसडीएम डोईवाला को थाना डोईवाला, तहसीलदार देहरादून को डालनवाला व रायपुर थाना, नेहरू कालोनी, बसंत बिहार, तहसीलदार चकराता को तहसील क्षेत्र, तहसीलदार विकासनगर को प्रेमनगर, सहसपुर का क्षेत्र, तहसील त्यूनी को तहसील का संपूर्ण क्षेत्र का मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। सभी मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि दीपावली पर्व के दौरान जिलाधिकारी से संपर्क बनाए रखेेंगे। यदि कोई घटना होती है तो इसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी प्रशासन को दी जाएगी।