स्थानीय लोगों से दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ, पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंचे। जब तक पुलिसकर्मी खाई में उतरे कार सवार तीनों लोगों की मौत हो गई थी। रेस्क्यू टीम ने मशक्कत कर शवों को खाई से निकाला। एसडीएम ने बताया कि दुर्घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना की सूचना उनके परिजनों को भेज दी गई है। कार दुर्घटना में दो शिक्षकों सहित एक महिला की मौत पर शिक्षक संघ और क्षेत्र के लोगों ने दुख जताकर शोक जताया है।