फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश के नए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने संभाला कार्यभार, रिवर्स पलायन सहित गिनाईं प्राथमिकताएं

Mon, 31 Mar 2025 05:44 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand New Chief Secretary: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1992 के बैच के वरिष्ठ अधिकारी आनंद बर्द्धन उत्तराखंड सरकार के 19वें मुख्य सचिव बने हैं। आज उन्होंने पदभार ग्रहण किया।
विज्ञापन
उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कार्यकाल आज समाप्त हो गया है। अब वरिष्ठ आईएएस आनंद बर्द्धन उत्तराखंड सरकार के नए मुख्य सचिव हैं। बर्द्धन ने आज कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि हमारा फोकस आजीविका, जल संरक्षण,स्वास्थ्य, रिवर्स पलायन पर रहेगा। साथ ही वित्तीय संसाधनों को बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


Chardham Yatra 2025:  पंजीकरण का आंकड़ा पहुंचा 10 लाख पार... केदारनाथ धाम जाने के लिए हुए सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए कौन हैं नए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन? 

आनंद बर्द्धन का लंबा प्रशासनिक अनुभव रहा है। 1992 में उन्हें यूपी कैडर आवंटित हुआ था। वह रामपुर, इटावा, पौड़ी, नैनीताल और हरिद्वार के जिला मजिस्ट्रेट और कलेक्टर सहित कई पदों पर रहे। उन्होंने वित्तीय संस्थानों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में सेवा की।

विशेष रूप से यूपी सहकारी चीनी कारखाना संघ लिमिटेड के संयुक्त प्रबंधक निदेशक और यूपी वित्तीय निगम के महाप्रबंधक के रूप में काम किया। अपने अभी तक सेवाकाल में बर्द्धन शासन के तकरीबन सभी प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी देख चुके हैं। 2010 में हरिद्वार कुंभ मेले में वह मेला अधिकारी रहे।

राज्यपाल व गोपन (मंत्रिपरिषद) के सचिव भी रहे। प्रमुख सचिव के तौर पर उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सिंचाई, लघु सिंचाई, खनन, सैनिक कल्याण, पुनर्गठन, आबकारी, उच्च शिक्षा, योजना, ईएपी के रूप में कार्य देखे। वह मुख्यमंत्री धामी के अतिरिक्त मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। वह आवास, मुख्य प्रशासक, यूएचयूडीए, शहरी विकास, गृह एवं कारागार, राजस्व वन एवं पर्यावरण, ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें