फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar Accident: पानी के टैंकर की चपेट में आने से यूपी के बाइक सवार की मौत, रुद्रप्रयाग जाते समय हुआ हादसा

Mon, 12 May 2025 07:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल

सार

एक बाइक सवार रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह पुल के पास से गुजर रहे पानी के टैंकर की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के कीर्तिनगर में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जुयालगढ़ में देर शाम एक बाइक सवार पानी के टैंकर की चपेट में आ गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। कोतवाली निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि मलेथा के समीप चोपड़ियों जुयालगढ़ के पास एक बाइक सवार रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था।

Badrinath Dham: यात्रियों को लेकर उड़ान भरते ही हेलीकॉप्टर ने खोया नियंत्रण, बड़ा हादसा होने से बचा
विज्ञापन


इसी दौरान वह पुल के पास से गुजर रहे पानी के टैंकर की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे रेलवे की एंबुलेंस से बेस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान अमित तोमर(45) पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम लोहटा बागपत उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। टैंकर चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें