फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid Vaccine: उत्तराखंड में 71 प्रतिशत किशोरों को मिला संक्रमण से सुरक्षा का कवच, पढ़िए टीकाकरण करने में कौनसा जिला बना नंबर वन

Fri, 18 Feb 2022 09:53 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रदेश में 15 से 18 की आयु वर्ग के 6.28 लाख किशोरों को कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। इसमें अब तक 71 प्रतिशत को पहली और 30 प्रतिशत को दोनों डोज लग चुकी हैं।
विज्ञापन
बच्चों का टीकाकरण - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों पर उत्तराखंड में तीन जनवरी से 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों का टीकाकरण शुरू किया गया था। सवा महीने में उत्तराखंड में 15 से 18 आयु के 71 प्रतिशत से अधिक किशोरों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षा का कवच मिला है।

विज्ञापन


प्रदेश में इस आयु वर्ग के 6.28 लाख किशोरों को कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। इसमें अब तक 71 प्रतिशत को पहली और 30 प्रतिशत को दोनों डोज लग चुकी हैं। किशोरों का टीकाकरण करने में बागेश्वर जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है। बागेश्वर में लक्ष्य के अनुसार 98.4 प्रतिशत को पहली डोज लग चुकी है।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में  291 नए संक्रमण के मामले आए सामने, तीन मरीजों ने दम तोड़ा
विज्ञापन


दूसरे स्थान पर रुद्रप्रयाग जिला (88.9 प्रतिशत) और तीसरे स्थान पर चमोली जिला (87.2 प्रतिशत) है। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया ने बताया कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण का काम सुचारु रूप से चल रहा है। किशोरों के टीकाकरण की प्रगति भी अच्छी है। कोविड वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए कोविड वैक्सीन अवश्य लगाएं।
विज्ञापन


15 से 18 आयु वर्ग में टीकाकरण (प्रतिशत में)
 
जिला  पहली डोज  दूसरी डोज
अल्मोड़ा   85.30  29.50
बागेश्वर    98.40    69.70
चमोली  87.20 54.40
चंपावत  76.40  36.90
देहरादून  76.30  32.70
हरिद्वार 53.40  18.70
नैनीताल  72.10  32.30
पौड़ी   84.70  25.10
पिथौरागढ़   81.90  33.20
रुद्रप्रयाग  88.90   56.90
टिहरी      85.60    45.80
यूएसनगर 62.10   25.40
उत्तरकाशी 82.00  25.00

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें