अपर जिलाधिकारी हरिद्वार ललित नारायण मिश्र को अपर मेलाधिकारी हरिद्वार, नगर आयुक्त हरिद्वार उदय सिंह राणा से संयुक्त सचिव लोक सेवा आयोग हरिद्वार का प्रभार हटा दिया है। हरवीर सिंह से सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल का जिम्मा वापस लेकर उन्हें अपर जिलाधिकारी हरिद्वार तथा अपर मेलाधिकारी हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार दिया है।
डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार सोहन सिंह का तबादला अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण टिहरी कर दिया है। संयुक्त सचिव मसूूरी देहरादून विकास प्राधिकरण शैलेंद्र सिंह नेगी का स्थानांतरण डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार के पद पर किया है। डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़ वरुण अग्रवाल का तबादला रुद्रप्रयाग और डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़ रमेश चंद्र गौतम का डिप्टी कलेक्टर चंपावत तबादला किया है।
महाप्रबंधक केएमवीएन अशोक कुमार जोशी को सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार दिया है। डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग परमानंद राम का तबादला अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तराखंड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड से किया गया है। डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग मायादत्त जोशी को डिप्टी कलेक्टर देहरादून और प्रभारी उप राजस्व आयुक्त राजस्व परिषद मीनाक्षी पटवाल को संयुक्त सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।