ग्राम्य विकास विभाग मंत्री भरत सिंह चौधरी ने सोमवार को अपने आवास पर एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए इस योजना के अंतर्गत सहायता राशि दी जा रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तराखंड में बैणी-भुली योजना और ग्राम्य विकास विभाग के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को राज्य सरकार आर्थिक सहायता देगी। यह आर्थिक सहायता दो किस्तों में दी जाएगी। दिसंबर में पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये दिए जाएंगे, जबकि दूसरी किस्त मार्च में दी जाएगी। राज्य की 5.23 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
ग्राम्य विकास विभाग मंत्री भरत सिंह चौधरी ने सोमवार को अपने आवास पर एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए इस योजना के अंतर्गत सहायता राशि दी जा रही है। इसका उद्देश्य महिलाओं को अपना रोजगार विकसित करने और उसे आगे बढ़ाना है। हालांकि इस पर अंतिम मुहर सीएम पुष्कर सिंह धामी लगाएंगे।
चौधरी ने कहा कि बैणी-भुली योजना प्रदेश की उन महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने की महत्वपूर्ण पहल है, जो स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीण आजीविका मिशन एवं विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों से जुड़कर परिवार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान दे रही हैं।
उन्होंने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने, महिलाओं को लखपति दीदी बनाने, स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग एवं विपणन और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। बैणी-भुली योजना इन प्रयासों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।