फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: दिवाली पर 35 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक-एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि का तोहफा

Thu, 20 Oct 2022 10:34 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव हरि चंद सेमवाल ने बताया कि विभाग की मंत्री रेखा आर्य के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
रुपये(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की 35 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिवाली के अवसर पर एक-एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया जाएगा।  

विज्ञापन


महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव हरि चंद सेमवाल ने बताया कि विभाग की मंत्री रेखा आर्य के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि देने के निर्देश दिए हैं।

Uttarakhand Breaking:  राज्य कर्मचारियों को सीएम धामी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा, अब डीए पर नजर
विज्ञापन


निर्देश विभाग को मिल चुके हैं। शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया जाएगा। सचिव ने यह भी बताया कि ऐसा पहली बार है जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिवाली से पहले अक्तूबर महीने का वेतन जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


दीपावली से पहले ही दिया अक्तूबर महीने का मानदेय
उत्तराखंड की 35 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दीपावली से पहले ही अक्तूबर महीने का मानदेय दे दिया गया। बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्य ने पीएफएमएस के माध्यम से मानदेय के 23.48 करोड़ रुपये जारी किए। धनराशि जारी करने के दौरान महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव हरिचंद सेमवाल, एसके सिंह, विक्रम आदि विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें