फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब 34000 शिक्षक 20 अक्तूबर तक जमा कराएंगे प्रमाणपत्र, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 06 Oct 2020 10:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • बेसिक, जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षकों और शिक्षा मित्रों को शैक्षिक प्रमाण पत्र स्वसत्यापित कर डीईओ दफ्तर में जमा कराने का निर्देश
  • फर्जी प्रमाण पत्र से जुड़े मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद शिक्षा निदेशक ने जारी किया निर्देश
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में अमान्य और फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर शिक्षा विभाग में नौकरी से जुड़े मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब प्रदेश के करीब 34000 शिक्षकों को 20 अक्तूबर तक अपने प्रमाण पत्र स्व सत्यापित कर जमा कराने होंगे। शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के बेसिक, जूनियर हाईस्कूलों के समस्त शिक्षकों और शिक्षा मित्रों को अपने शैक्षिक एवं ट्रेनिंग के प्रमाण पत्र डीईओ कार्यालय में जमा कराने का निर्देश जारी किया है।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशक आरके कुंवर की ओर से समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों बेसिक शिक्षा को जारी निर्देश में कहा गया है कि प्रदेश के प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूलों, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत समस्त शिक्षक दो सप्ताह के भीतर अपने समस्त शैक्षिक एवं प्रशिक्षण के प्रमाण पत्रों को स्व सत्यापित कर संबंधित जिले के जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा के कार्यालय में जमा कराएंगे।

शिक्षक इस दौरान इस बात का भी ध्यान रखेंगे कि प्रमाण पत्रों पर स्पष्ट नाम एवं पूर्ण हस्ताक्षर तारीख सहित हो। इसके साथ ही वह संकलन प्रपत्र के ड्राफ्ट को भी जमा कराएंगे। जो शिक्षक प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति तय समय पर उपलब्ध नहीं कराएगा उन शिक्षकों के खिलाफ नियम अनुसार विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

काम को समय से पूरा करने के निर्देश

शिक्षा निदेशक की ओर से जारी निर्देश में यह भी कहा गया है कि इस काम के लिए विकासखंड स्तर पर उच्च शिक्षा अधिकारियों को भी उत्तरदायित्व सौंपा जाए। प्रमाण पत्रों की प्राप्ति सूचीबद्ध करने एवं इसकी जांच आदि कार्य के लिए जनपद स्तर पर समिति भी गठित कर इस काम को समय से पूरा करें। इसके बाद इसका ड्राफ्ट तैयार कर 22 अक्तूबर तक इसकी रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराएं।

इन प्रमाणपत्रों को जमा कराना होगा
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक एवं बीटीसी या समकक्ष, डीएलएड, बीएड, सीपीएड, डीपीएड, अदीब ए माहीर, अदीब ए कामिल, मौअलिम ए उर्दू, बीटीसी उर्दू।

हाईकोर्ट के आदेश पर प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों के समस्त शिक्षक को स्वयं सत्यापित प्रमाण पत्रों को डीईओ दफ्तर में जमा कराने का निर्देश दिया गया है।
-वीएस रावत अपर निदेशक बेसिक शिक्षा

बेसिक और जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षकों के साथ ही शिक्षा मित्रों को अपने प्रमाणपत्रों को जमा कराना होगा। प्रदेश भर में  करीब 34000 से अधिक शिक्षक इस दायरे में आएंगे। -आरके कुंवर, शिक्षा निदेशक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें