फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 221 कांस्टेबलों को मिला दिवाली का तोहफा, हेड कांस्टेबल के पद हुआ प्रमोशन

Mon, 09 Nov 2020 09:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
uttarakhand police
विज्ञापन

राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश के 221 पुलिसकर्मियों को दिवाली का तोहफा मिला। इन पुलिसकर्मियों को प्रमोट कर हेड कांस्टेबल बनाया गया है। इनमें कई कांस्टेबल और बाकी हेड कांस्टेबल विशेष श्रेणी के पुलिसकर्मी शामिल हैं। आईजी कार्मिक ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इन पुलिसकर्मियों को प्रमोट किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय ने सोमवार को प्रमोशन लिस्ट जारी की है। काफी समय से हेड कांस्टेबल पद पर प्रमोशन होने थे। सोमवार को 221 पुलिसकर्मियों का इंतजार खत्म हो गया है। ये सभी पुलिसकर्मी 25 से 30 साल की सेवा करने वाले हैं। लंबे समय से प्रमोशन की प्रक्रिया चल रही थी। 

हालांकि, पुलिस के कुछ कार्मिक इस लिस्ट को ठीक नहीं मान रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इनमें कुछ ऐसे पुलिसकर्मी शामिल हैं जो पहले से हेड कांस्टेबल (बाजू पर तीन फीतियां) लगा रहे थे। इसके साथ ही कुछ ऐसे हैं जो एक स्टार लगाते थे और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर कहलाते थे।
विज्ञापन


ऐसे में इन्हें अब हेड कांस्टेबल कहने का क्या मतलब? लेकिन, इस मामले में आईजी कार्मिक का कहना है कि प्रमोशन बहुत ही सूझबूझ और सभी नियमों को ध्यान में रखकर किया गया है। जिन्हें हेड कांस्टेबल कहा जा रहा है वे असल में हेड कांस्टेबल विशेष श्रेणी (एचसीवीएस) थे। अब उन्हें कंफर्म हेड कांस्टेबल बना दिया गया है। 

विज्ञापन

स्टार उतार कर लगानी होंगी फीतियां

इनमें कई पुलिसकर्मी ऐसे हैं जो एक स्टार कंधे पर लगाते चले आ रहे हैं। वे चालान भी काट रहे थे, लेकिन अब उन्हें हेड कांस्टेबल बनाया गया है। यानी अब उन्हें फीतियां लगानी होंगी। हालांकि मुख्यालय का कहना है कि एक स्टार वाली व्यवस्था सिर्फ अस्थाई व्यवस्था थी। जो कांस्टेबल 30-30 साल सर्विस कर चुके हैं उनके अंदर कोई कुंठा न हो इसके लिए यह व्यवस्था की गई थी। यह नोटिफाई पद नहीं है। 

सूची में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। सभी नियमों को ध्यान में रखकर कार्मिकों को शामिल किया गया है। जो हेड कांस्टेबल विशेष श्रेणी थे उन्हें अब कंफर्म हेड कांस्टेबल बनाया गया है। जो एक स्टार वाले थे वह भी हेड कांस्टेबल विशेष श्रेणी ही थी। जो कि एक व्यवस्था थी। सवाल उठाने लायक इस सूची में कुछ नहीं है।
-पुष्पक ज्योति, आईजी कार्मिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें