प्रदेश में वर्ष दर वर्ष हाथियों का बढ़ रहा कुनबा
वर्ष 2012 में 1559
वर्ष 2015 में 1797
वर्ष 2017 में 1839
वर्ष 2020 में 2026
दिसंबर तक जारी किए जा सकते हैं हाथी गणना के आंकड़े
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, भूपेंद्र यादव ने बीते वर्ष हाथी दिवस पर 12 अगस्त हाथियों की गणना के आकलन के लिए होने वाली प्रक्रिया में अपनाए जाने वाली गणना अनुमान के प्रोटोकॉल को जारी किया था। इसके अनुसार, इस वर्ष दिसंबर के अंत तक हाथी गणना के आंकड़े जारी किए जा सकते हैं। इसके साथ ही बाघों की गणना के आंकड़े भी जारी किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें...चिंताजनक: वैज्ञानिकों के शोध से बड़ा खुलासा, विलुप्त हो रहे गंगाजल को अमृत बनाने वाले मित्र जीवाणु
प्रदेश में हाथियों के संरक्षण में स्थानीय लोगों की भागीदारी पर जोर दिया जा रहा है। हाथियों के संरक्षण में जमीनी स्तर का दृष्टिकोण अपनाया जा रहा है, जो मानव-हाथी संघर्ष को कम करने में भी मदद करेगा। अच्छी बात यह है कि प्रदेश में हाथियों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। लिंगानुपात में भी सुधार दर्ज किया गया है।
- डॉ. समीर सिन्हा, चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन, वन विभाग