डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को लेकर चल रहे नाबालिग से रेप मामले की सुनवाई हर किसी को फैसले का बेसब्री से इंतजार है। इसके लिए सभी राज्यों से राम रहीम के समर्थक पंचकुला पहुंच रहे हैं। वहीं उत्तराखंड से भी समर्थक पंचकुला पहुंच गए हैं।
समर्थक मदन ने बताया कि यहां से करीब बीस हजार समर्थक वहां जुट गए हैं। दरअसल नाबालिग से रेप मामले में 25 अगस्त को पंचकुला सीबीआई कोर्ट का फैसला आना है। इसके चलते हरियाणा एवं पंजाब को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। फैसले की सुनवाई के लिए यहां से भी समर्थक वहां पहुंच चुके हैं।
वक्ताओं का कहना है कि अदालत के फैसले से ज्यादा उन्हें संत की सुरक्षा की चिंता है। कुछ लोग डेरा सच्चा सौदा को बदनाम करने के लिए गलत हरकत कर सकते हैं, ऐसे लोगों को रोकना है।