फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: चुनाव से पहले 17 आईएएस, 17 आईपीएस के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

Wed, 25 Nov 2026 10:47 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में शासन ने 17 आईएएस और 17 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं।
विज्ञापन
तबादले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 12 आईएएस, एक आईपीएस, दो पीसीएस, दो सचिवालय सेवा के अफसरों के प्रभार बदल दिए।

विज्ञापन


कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, प्रमुख सचिव एल फैनई अब आबकारी विभाग भी सौंप दिया गया है। उनके पुराने विभाग यथावत रहेंगे। सचिव दिलीप जावलकर से वित्त विभाग हटा दिया गया है। बाकी निर्वाचन, जलागम देखते रहेंगे। आईएएस रणजीत सिंह से तकनीकी शिक्षा विभाग हटाकर उन्हें सचिव आयुष शिक्षा बनाया गया है। आईएएस बृजेश कुमार संत से औद्योगिक विकास, खनन और आबकारी हटाकर उन्हें खेल एवं युवा कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस डॉ. आर राजेश कुमार को उनके पूर्व के विभागों के साथ अब औद्योगिक विकास, खनन और आबकारी भी सौंपा गया है। आईएएस युगल किशोर पंत अपने पूर्व विभागों के साथ तकनीकी शिक्षा विभाग भी देखेंगे।

आईएएस रंजना राजगुरु से आयुष विभाग हटाकर उन्हें नियोजन की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस अमित सिन्हा से विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण की जिम्मेदारी हटा दी गई है। आईएएस रीना जोशी को अब श्रम विभाग भी सौंपा गया है। अपर सचिव विनीत कुमार से श्रम हटाकर जलागम व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग दिया गया है। अपर सचिव मनुज गोयल अब वित्त भी देखेंगे। अपर सचिव मेहरबान बिष्ट से सहकारिता हटाकर उन्हें गृह विभाग दिया गया है। अपर सचिव अभिनव शाह को वर्तमान दायित्व के साथ सहकारिता दिया गया है। बाध्य प्रतीक्षा में चल रहे पीसीएस बीएस चलाल को निदेशक दुग्ध विकास बनाया गया है।
विज्ञापन


पीसीएस इलागिरी से दुग्ध विकास हटाकर उन्हें अपर आयुक्त नागरिक आपूर्ति की जिम्मेदारी दी गई है। सचिवालय सेवा के अपर सचिव विक्रम यादव से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग हटाया गया है। सचिवालय प्रशासन देखते रहेंगे। सचिवालय सेवा से अपर सचिव महिमा रौंकली को वन विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है।

उत्तराखंड: पीआरडी जवानों को होमगार्ड की तर्ज पर महंगाई भत्ते के लिए समिति होगी गठित, सीएम ने दिया अनुमोदन

Trending Videos
विज्ञापन

ऊधमसिंहनगर के लिए फिर मणि पर विश्वास, श्वेता को एक बार और आईआरबी की कमान 

 उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। सरकार ने ऊधमसिंहनगर के लिए एक बार फिर से आईपीएस मणिकांत मिश्रा पर विश्वास जताया है। जबकि आईपीएस श्वेता चौबे को दोबारा आईआरबी द्वितीय का कमाण्डेंट बनाया गया है। तबादला सूची में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, सेनानायक और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

शासनादेश के अनुसार मंजूनाथ टीसी को एसएसपी नैनीताल के पद से सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई है। पंकज भट्ट को सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर से सेनानायक आईआरबी प्रथम, बेलपड़ाव भेजा गया है। मणिकांत मिश्रा को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना से एसएसपी ऊधमसिंहनगर बनाया गया है। अमित श्रीवास्तव प्रथम को पुलिस अधीक्षक सीआईडी सेल, देहरादून से पुलिस अधीक्षक अभिसूचना की जिम्मेदारी दी गई है। श्वेता चौबे को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी से सेनानायक आईआरबी द्वितीय बनाया गया है।

अमित श्रीवास्तव द्वितीय को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक चमोली भेजा गया है। देवेंद्र पींचा को सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी बनाया गया है। अर्पण यदुवंशी को सेनानायक एसडीआरएफ से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल की जिम्मेदारी मिली है।

विशाखा अशोक भदाणे को कमांडेंट आईआरबी द्वितीय से पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। अजय गणपति कुमार को एसएसपी ऊधमसिंहनगर से कमांडेंट एसडीआरएफ बनाया गया है। सर्वेश पंवार को एसएसपी पौड़ी से पुलिस अधीक्षक सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है।

जितेंद्र मेहरा को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर से पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। सरिता डोबाल को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी की जिम्मेदारी दी गई है। हरिश वर्मा को सेनानायक आईआरबी प्रथम, बेलपड़ाव से सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर भेजा गया है। सुरजीत पंवार को पुलिस अधीक्षक चमोली से पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। शाहजहां जावेद खान को अपर पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय से पुलिस अधीक्षक फायर सर्विस की जिम्मेदारी दी गई है। जगदीश चन्द्र को पुलिस अधीक्षक नगर, नैनीताल से पुलिस अधीक्षक बागेश्वर बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें