200 से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ
इस विद्युत परियोजना का सबसे अधिक लाभ जनपद रुद्रप्रयाग के कालीमठ घाटी, मद्महेश्वर घाटी, तुंगनाथ घाटी और कालीमठ घाटी के 200 से अधिक गांवों को मिलेगा। इस परियोजना से पैदा होने वाली बिजली से गांवों में लो-वोल्टेज, अनियमित रोस्टिंग से निजात के साथ ही 24 घंटे बिजली सप्लाई मिलती रहेगी।
सब स्टेशन का निर्माण अधर में लटका
मद्महेश्वर जल विद्युत परियोजना से उत्पादित बिजली उत्पादन को पिडकुल से प्रस्तावित 220 किलोवाट रुद्रपुर सब स्टेशन से जोड़ा जाएगा। पर, पिछले लंबे समय से भूमि विवाद के कारण, सब स्टेशन का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। रुद्रपुर गांव की सीमा से खंदूखाल तक बिजली लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है।
ये भी पढ़ें... Haldwani: तीन दिन से लापता लड़कियों को नहीं खोज पाई पुलिस...फूटा गुस्सा, कोतवाली से लेकर सड़क तक हंगामा
परियोजना की मशीनों से परीक्षण शुरू हो गया है। पहली टरबाइन से दो दिन में 14,000 यूनिट बिजली उत्पादन किया जा चुका है। शीघ्र ही परियोजना से व्यवसायिक स्तर पर विद्युत उत्पादन शुरू कर यूपीसीएल की ग्रीड से जोड़ दिया जाएगा। इस परियोजना के निर्माण से विद्युत आपूर्ति में वृहद स्तर पर सुधार होगा। -डाॅ. संदीप सिंघल, प्रबंध निदेशक उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड