फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः  2021 में होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए 128 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर

Wed, 26 Feb 2020 07:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में 17 करोड़ से बनेगा एथलेक्टिक्स पवेलियन व ट्रैक
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य व्यय वित्त समिति की बैठक में लिए गए फैसले
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2021 में होने वाले 38 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए सरकार ने 128 करोड़ की लागत वाले इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के सात प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। बुधवार को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई राज्य व्यय वित्त समिति की बैठक में यह फैसले लिए गए।

विज्ञापन


राष्ट्रीय खेलों के लिए महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज रायपुर में 17 करोड़ की लागत से एथलेटिक्स पवेलियन और उच्च स्तरीय ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। पवेलियन भवन में लिफ्ट, लाइटिंग व ट्रैक की मरम्मत की जाएगी। 10 करोड़ की लागत से बाक्सिंग हाल तैयार किया जाएगा। हाल में खिलाड़ियों के लिए आधुनिक टायलेट, महिला व पुरुष दर्शक दीर्घा का निर्माण किया जाएगा। लगभग 11 करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स कालेज में 200 बैड का हॉस्टल बनाया जाएगा। 

बैठक में जिमनास्टिक व बास्केटबाल खेल के लिए बहुउद्देशीय खेल हाल निर्माण के लिए 30 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। इस भवन में दिव्यांगों के लिए लिफ्ट लगाने के साथ ही प्रथम तल में वीआईपी लॉज, कारपोरेट बाक्स व दर्शक दीर्घा बनाई जाएगी।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ में बहुउद्देशीय खेल हाल का निर्माण करने के लिए 24.50 करोड़ की राशि मंजूरी की गई। लगभग 15 करोड़ से हरिद्वार के रोशनाबाद में हॉकी स्टेडियम और 20 करोड़ से बहुउद्देशीय खेल हाल का निर्माण किया जाएगा। बैठक में सचिव वित्त अमित सिंह नेगी, प्रभारी सचिव खेल बृजेश संत मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें