फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बवाल के बाद उत्तराखंड के इस जिले में अलर्ट मोड पर पुलिस

Wed, 26 Feb 2020 06:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर

सार

  • एसएसपी ने थाना, कोतवाली पुलिस को दिए निर्देश 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागरिकता कानून के समर्थन और विरोध को लेकर दिल्ली में चल रहे बवाल के मद्देनजर ऊधमसिंह नगर में पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने सभी थाना, कोतवाली पुलिस ने सजग रहने व अतिसंवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी है कि माहौल बिगाड़ने वालों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि जिले में लोगों में सीएए को लेकर कोई नाराजगी नहीं है। सुरक्षा के लिहाज से अलर्ट जारी कर थाना, कोतवाली पुलिस को मुस्तैद रहने को कहा गया है।

उन्होंने बताया माहौल खराब करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया में दुष्प्रचार करने वालों पर भी टीमें नजरें बनाए हुए हैं। खुफिया विभाग की टीम जिले में होने वाली हर गतिविधियों पर पल-पल नजर रख रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें