फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: प्रदेश के 12 आईटीआई आगामी शैक्षिक सत्र से होंगे संचालित, औपचारिकताएं पूरी करने के दिए निर्देश

Fri, 13 Nov 2026 11:00 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कौशल विकास एवं सेवायोजन सी. रवि शंकर ने निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय को पत्र जारी कर आईटीआई संचालन और बंद करने के प्रस्तावों का परीक्षण के बाद 12 आईटीआई को आगामी शैक्षिक सत्र से संचालित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
आईटीआई का होगा संचालन - फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में युवाओं को कौशल विकास व रोजगारपरक प्रशिक्षण अवसर उपलब्ध कराने के लिए शासन ने प्रदेश के 12 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को आगामी शैक्षिक सत्र से संचालित करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट विकासखंड के तहत थल, मूनाकोट विकासखंड के बढ़ावे, पौड़ी जिले के द्वारीखाल विकासखंड के द्वारीखाल व पौड़ी (परसुंडाखाल), चमोली जिले के देवाल व घाट, चंपावत के बाराकोट, हरिद्वार जिले के बहादराबाद विकासखंड के लालढांग, चकराता विकासखंड के लाखामंडल, बागेश्वर जिले के गरुड़, टिहरी जिले के नरेंद्रनगर विकासखंड के तहत रणाकोट, ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर विकासखंड के तहत किच्छा आईटीआई का संचालन किया जाएगा।

हाथी दांत प्रकरण: रेंजर जोशी को लालढांग का अतिरिक्त प्रभार, जोशी के निलंबन के बाद डीएफओ ने जारी किए आदेश
विज्ञापन


सचिव, कौशल विकास एवं सेवायोजन सी. रवि शंकर ने निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय को पत्र जारी कर आईटीआई संचालन और बंद करने के प्रस्तावों का परीक्षण के बाद 12 आईटीआई को आगामी शैक्षिक सत्र से संचालित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन संस्थानों के संचालन से संबंधित क्षेत्रों के युवाओं को अपने आसपास ही व्यावसायिक व तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे युवाओं के कौशल विकास, रोजगार व स्वरोजगार की संभावनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें