अपर सचिव रणबीर सिंह चौहान से ऊर्जा, निदेशक वैकल्पिक ऊर्जा (उरेडा) का प्रभार हटाते हुए उनको महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास और निदेशक समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अपर सचिव सविन बंसल से ग्राम्य विकास और आयुक्त ग्राम्य विकास का प्रभार हटाते हुए उनको अपर सचिव वित्त के साथ-साथ निदेशक ऑडिट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कैप्टन आलोक शेखर तिवारी से महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास और निदेशक समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) का प्रभार हटा लिया गया है। उनके अन्य विभाग यथावत बने रहेंगे।
सचिवालय सेवा के अपर सचिव टीकम सिंह पंवार से अपर मुख्य कार्यकारी निदेशक, खादी एवं ग्रामोद्योग का कार्यभार हटा लिया गया है। सचिवालय सेवा के अपर सचिव रमेश कुमार को प्रोटोकॉल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वित्त सेवा के भूपेश तिवारी को अपर सचिव ऊर्जा और निदेशक वैकल्पिक ऊर्जा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पीसीएस अधिकारियों में उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल की उप निदेशक रुचि मोहन रयाल को मुख्य कार्मिक अधिकारी पंतनगर विश्वविद्यालय और अधिशासी निदेशक किच्छा चीनी मिल बनाया गया है। चमोली के मुख्य विकास अधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी को उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल का संयुक्त निदेशक बनाया गया है। किच्छा चीनी मिल की अधिशासी निदेशक दीप्ति सिंह को संस्कृत शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अपर आयुक्त कर, देहरादून हंसा दत्त पांडे को चमोली का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। पिथौरागढ़ के अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर का अपर जिलाधिकारी टिहरी के पद पर तबादले को निरस्त करते हुए उनको देहरादून में अपर आयुक्त कर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल के उप निदेशक शिवचरण द्विवेदी को टिहरी का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। आनंद श्रीवास्तव से आयुक्त गन्ना का पद भार वापस लेते हुए उनको निदेशक, कर्मचारी बीमा योजना, देहरादून की जिम्मेदारी सौंप गई है। श्रीवास्तव के पास श्रमायुक्त, हल्द्वानी का पदभार यथावत बना रहेगा।