Chief Secretary Utpal Kumar
दुर्गम ट्रैक तय कर मुख्य सचिव तपोवन पहुंचे। यहां उन्होंने मौनी बाबा नागर दास व स्वामी विजय महाराज से मुलाकात कर क्षेत्र के बारे में जानकारी हासिल की। सोमवार को ही मुख्य सचिव गंगोत्री लौटे। मुख्य सचिव ने 48 किमी का यह ट्रैक पैदल ही तय किया। गंगोत्री में उन्होंने सीवर लाइन और बस अड्डे का निरीक्षण किया।
हर्षिल में रात्रि विश्राम के बाद मुख्य सचिव मंगलवार को उत्तरकाशी होते हुए देहरादून लौट गए। मुख्य सचिव के डीएम डा. आशीष चौहान, गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक श्रवण कुमार, वन क्षेत्राधिकारी पीएस पंवार, जयप्रकाश पंवार आदि मौजूद रहे।
भोजवासा में शीघ्र लगेगी ट्राली
मुख्य सचिव के साथ तपोवन का दौरा कर लौटे गंगोत्री नेशनल पार्क के वन क्षेत्राधिकारी प्रताप पंवार ने बताया कि गंगोत्री ग्लेशियर की सेहत और पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए भोजवासा में ट्राली लगाया जाना जरूरी है। चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन से इसकी अनुमति मिल चुकी है। सोमवार को स्वयं मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने भी इसके निर्देश दिए हैं। जल्द ही यहां लोनिवि के तकनीकी मार्गदर्शन में 11 लाख रुपये लागत से 105 मीटर लंबी ट्राली लगायी जाएगी। उन्होंने बताया कि तपोवन तक पहुंचने वाले ये राज्य के पहले मुख्य सचिव हैं।