फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: ढूंढे नहीं मिल रहे सौ रुपये में पानी का कनेक्शन लेने वाले, गरीब परिवारों के लिए शुरू की गई है योजना 

Thu, 25 Mar 2021 01:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal हरीश कंडारी, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
जलसंस्थान को ढूूंढे लोग नहीं मिल लोग - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में गरीबों को सौ रुपये में पानी कनेक्शन देने की योजना के तहत जलसंस्थान को ढूूंढे लोग नहीं मिल रहे हैं। जलसंस्थान के उत्तर, दक्षिण, पित्थूवाला और रायपुर जोन में अभी तक केवल पांच लोगों ने ही इस योजना के तहत कनेक्शन लिए हैं। जबकि इन क्षेत्रों में लाखों बीपीएल और गरीब परिवार निवास करते हैं।

विज्ञापन


दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को एक रुपये में पेयजल कनेक्शन दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने योजना का और विस्तार करते हुए शहरी क्षेत्र के गरीबों को भी 100 रुपये में पेयजल कनेक्शन देने की घोषणा की थी।

इसके लिए अभी तक लोगों का सात हजार रुपये से अधिक चुकाने पड़ते थे। इसके लिए बाकायदा 18 जनवरी को शासनादेश भी जारी हो चुका है। लेकिन फिलहाल अभी तक योजना में लोगों की दिलचस्पी कम नजर आ रही है। 
विज्ञापन


जलसंस्थान के चारों जोनों में अभी तक पांच लोगों ने ही योजना के तहत आवेदन किया है। जबकि बीपीएल और अंत्योदय राशन कार्डों की बात की जाए तो जिले में दो लाख से अधिक बीपीएल कार्ड और 15 हजार के अंत्योदय राशन कार्ड हैं।

बताया जा रहा है कि योजना का ठीक से प्रचार नहीं होने के कारण ज्यादातर लोगों को इसके बारे में पता ही नहीं है। वहीं, शहरों में पहले से ही ज्यादातर लोगों के घरों में पानी का कनेक्शन है। ऐसे में योजना में लोगों की रुचि नजर नहीं आ रही है। हालांकि जलसंस्थान के अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में कई लोगों को इसका फायदा होगा। 

बीपीएल राशन कार्ड भी बन रहा बाधा 

योजना के तहत शासनादेश जारी हुआ है, उसमें बीपीएल राशन कार्ड या अंत्योदय राशन कार्ड वालों को ही कनेक्शन दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन वर्तमान में जो सफेद कार्ड जारी हो रहे हैं, उसमें बीपीएल शब्द हटा दिया गया है।

ऐसे सभी लोगों को राष्ट्रीय खाद्य योजना के कार्ड जारी किए जा रहे हैं। इसीएिल कई लोगों को इसकी वजह से भी कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। जल संस्थान के अधिकारी खुद कह रहे हैं कि जिनके कार्ड में बीपीएल नहीं लिखा है, उन्हें कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। 

सौ रुपये में पेयजल कनेक्शन योजना में अभी तक कुछ ही कनेक्शन दिए गए हैं। भविष्य में इस योजना में कनेक्शन लेने वालों की संख्या बढ़ सकती है। भविष्य में जब लोग घर बनाएंगे तो योजना का लाभ ले सकते हैं। योजना का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।   
विज्ञापन

-निलिमा गर्ग, महाप्रबंधक, जल संस्थान।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें