फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के सांसद ने लगाया उत्तराखंड पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप, सीएम ने दिए जांच के निर्देश

Sun, 01 Nov 2020 10:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी/लालकुआं
विज्ञापन
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली सरकार पर अब उसी की पार्टी के सांसद और विधायक सवालिया निशान लगा रहे हैं। बिल्सी जिला बदायूं (यूपी) के विधायक के बाद अब आंवला, जिला बरेली (यूपी) के सांसद ने नैनीताल-ऊधमसिंह नगर पुलिस पर खनन वाहनों से अवैध वसूली का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


यूपी के वाहन स्वामियों की शिकायत पर दो दिन पहले बिल्सी के विधायक पंडित राधाकृष्ण शर्मा ने उत्तराखंड के सीएम, पीएमओ को पत्र भेजा था। उन्होंने नैनीताल जनपद की लालकुआं और ऊधमसिंह नगर के कई कोतवाली और थाना क्षेत्र में पुलिस की ओर से की जा रही वाहनों से अवैध वसूली की शिकायत की थी। अब आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने सीएम को लिखे पत्र में कहा कि लालकुआं से गौला नदी से खनन कर रेता बजरी ले जाने वाले वाहनों से हर थाने चौकी पर वसूली हो रही है।

थाना लालकुआं, पतंनगर, किच्छा, पुलभट्टा एवं थाना बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर कोतवाली, थाना केलाखेड़ा, दिनेशपुर, लालपुर चौकी तक ट्रक मालिकों, ड्राइवरों से महीना वसूली की जाती है। वसूली के लिए गाड़ी मालिकों/ड्राइवर की सूचना देने के लिए चौकी, थानों में प्राइवेट लड़के भी रखे गए हैं। चेकिंग के नाम पर खानापूर्ति कर बेगुनाह ट्रक चालक और मालिकों के ट्रक बंद कर दिए जाते हैं। यूपी से हर रोज 100 से 200 व्यक्ति अवैध खनन की 10 टायरा ट्रक निकलवाने के लिए कारों से उत्तराखंड के बाजपुर जाते हैं। इससे यूपी और उत्तराखंड के व्यापारियों में रोष व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने दिए जांच के निर्देश

मुख्यमंत्री रावत ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनसंपर्क अधिकारी विजय बिष्ट ने भी इस प्रकरण की अपने स्तर से पड़ताल शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री के पीआरओ बिष्ट ने बताया वह सभी संबंधित व्यक्तियों से जानकारी जुटा रहे हैं। ताकि इस मामले की तह तक पहुंचा जा सके। इस संबंध में यदि कोई व्यक्ति जानकारी देना चाहता है तो वह उन्हें व्यक्तिगत रुप से दे सकता है।

दोषियों पर होगी कार्रवाई : एसपी
अपर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव का कहना है कि उत्तर प्रदेश के सांसद और विधायक द्वारा शिकायत करना गंभीर मामला है। पुलिस क्षेत्राधिकारी लालकुआं मामले की जांच कर रहे हैं। यदि कोई दोषी पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ऑडियो
सोशल मीडिया पर ओवरलोड वाहनों की इंट्री का खेल उजागर करने वाला एक ऑडियो भी वायरल हुआ है। इसमें बरेली का वाहन मालिक ट्रांसपोर्टर से इंट्री करवाने की बात कर रहा है, जबकि ट्रांसपोर्टर बिल्सी के विधायक का हवाला देकर कुछ दिन प्रवेश ना करने की सलाह देते हुए कह रहा है कि विधायक की शिकायत के बाद पुलिस अधिकारी अलर्ट हो गई है। इसलिए अभी इंट्री लेने में कोई फायदा नही है। ऑडियो में इंट्री का पैसा व इंट्री देने वाले दलाल का नाम भी उजागर हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें