बैठक में तय किया गया कि प्रदेश के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार ही दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाए। तय किया गया कि पूरे राज्य में दुकानों के खुलने का समय पहले की तरह सुबह 7 बजे से दोपहर एक बजे तक ही रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन को सख्ती से लागू करना है। सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी, प्रमुख सचिव मनीषा पंवार, सचिव अमित नेगी, सचिव नितेश कुमार झा, सचिव राधिका झा मौजूद रहे।