क्रिकेट खेलकर लौट रहे थे घर
तीनों बच्चे क्रिकेट खेलकर शाम को घर लौट रहे थे। रास्ते में रेत लेकर ल्वार्खा से पुजार गांव जा रहे यूटिलिटी से उन्होंने लिफ्ट ली थी। गांव से कुछ दूर पहले ही वाहन बेकाबू होकर हादसे का शिकार हो गया। चालक ल्वार्खा गांव निवासी विजेंद्र लाल (50) ने छलांग लगाकर जान बचा ली, लेकिन बच्चे कूद नहीं पाए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुजार और ल्वार्खा गांव के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीम भी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद बच्चों के शवों को खाई से निकालकर कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड पहुंचाया गया। बता दें कि पुजार गांव-ल्वार्खा-डोडग-थापला सड़क का निर्माण छह माह पूर्व हुआ है। यह सड़क पूरी तरह से कच्ची है। थानाध्यक्ष रावत ने बताया कि वाहन दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।