फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: खाई में गिरी यूटिलिटी, मौके पर ही युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकराता तहसील के डाडुवा-कितरौली मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी के खाई में गिर जाने से उसमें सवार युवक की मौत हो गई। उधर वाहन के गिर जाने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय चालक वाहन की सफाई कर रहा था।
विज्ञापन

डाडुवा-कितरौली मोटर मार्ग पर लक्ष्मणधार के पास एक यूटिलिटी अचानक से पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। घटनाक्रम के मुताबिक चालक रमेश पुत्र खड़कू निवासी कोटा क्वानू यूटिलिटी की सफाई कर रहा था। इसी दौरान ढलान पर खड़ी यूटिलिटी खाई में गिर गई। घटना के समय में यूटिलिटी में 23 वर्षीय दीनू पुत्र चेतू निवासी किरौली मौजूद था। खाई में गिरने के दौरान उसे बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। घटना की सूचना पाकर मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने खाई में उतरकर युवक को क्षतिग्रस्त यूटिलिटी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। राजस्व उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि वाहन चालक मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव का पंचायतनामा करके उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें