फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रविवार की रात को छरबा मोटर मार्ग पर लोअर छरबा के समीप अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शोएब (18) पुत्र शमशीद निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर बीती रविवार की रात को घर लौट रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे उसकी बाइक लोअर छरबा के समीप पेड़ से टकराई गई। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। आसपास के लोग घायल को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर ले गए। जहां गंभीर हालत के चलते उसे 108 एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे महंत इंद्रेश अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सहसपुर गिरीश नेगी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम ना कराए जाने को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया था। अनुमति मिलने पर पंचायतनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें