खेल महाकुंभ की राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन शनिवार को ऊधमसिंह नगर के खिलाड़ियों का जलवा रहा। ऊधमसिंह नगर पांच गोल्ड मेडल के साथ पहले और देहरादून तीन मेडल के साथ दूसरे स्थान पर रहा। विभिन्न वर्गों में हुए मुकाबलों में विक्रांत, विपिन, तनु, शगुन, प्रियंका, मुकेश, वसीम, सुंदर सिंह, अंजलि, जमुना, तक्षिला, मनीषा, दिग्वियज, प्रियांशु, दिनेश, तरंग, शोभित चैंपियन बने।
राजकीय महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में आयोजित खेल महाकुंभ में शनिवार को अंडर-12 बालक वर्ग लंबी कूद में विक्रांत (हरिद्वार), विक्रम (उत्तरकाशी), नितिन (टिहरी), मेडिसन बॉल-थ्रो में विपिन (यूएसनगर), हेमंत (नैनीताल), मंजीत (उत्तरकाशी), बालिका वर्ग लंबीकूद में तनु (हरिद्वार), आंचल (टिहरी), रश्मि खुल्बे (अल्मोड़ा) क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग लंबीकूद में शगुन (यूएसनगर), महक (उत्तरकाशी), रिया (चंपावत), ऊंचीकूद में प्रियंका जोशी (अल्मोड़ा), प्रेरणा रावत (यूएसनगर), ईशा (टिहरी), बालक वर्ग लंबीकूद में मुकेश भट्ट (देहरादून), आलोक कुमार (हरिद्वार), धीरज (बागेश्वर), गोला फेंक में मो. वसीम (यूएसनगर), विशाल (बागेश्वर), हरिओम (उत्तरकाशी), ऊंची कूद में सुंदर सिंह (पिथौरागढ़), गौरव नेगी (चमोली), सौरभ (देहरादून), अंडर-17 बालिका वर्ग गोला फेंक में अंजलि बिष्ट (चमोली), हिमांशी क्षेत्री (देहरादून), नेहा (यूएसनगर), ऊंची कूद में जमुना (चमोली), कविता (चंपावत), अंजली (यूएसनगर), लंबी कूद में तक्षिला (उत्तरकाशी), दिव्या रावत (हरिद्वार), रूचिका रावत (पौड़ी) क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
अंडर-17 बालिका वर्ग 1500 मीटर दौड़ में मनीषा (रुद्रप्रयाग), माया कुमारी (पिथौरागढ़), गार्गी (चमोली), बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में दिग्विजय कुमार (यूएसनगर), आदित्य राज (देहरादून), विशाल (हरिद्वार), ऊंची कूद में प्रियांशु मंडल (देहरादून), योगेश कुमार (चंपावत), अनुराग नेगी (चमोली), 1500 मीटर बालक वर्ग में दिनेश सिंह (अल्मोड़ा), अनमोल चंद्र (पिथौरागढ़), उमेश सिंह (बागेश्वर), लंबी कूद में तरंग गिरी (यूएसनगर), अभिषेक कुमार (उत्तरकाशी), दिग्विजय (हरिद्वार), गोला फेंक में शोभित (देहरादून), अनुज (उत्तरकाशी), अक्षांश चौहान (टिहरी) क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि अपर सचिव प्रताप सिंह शाह ने विजेताओं को नकद पुरस्कार राशि व प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक आरसी डिमरी, उपनिदेशक अजय कुमार अग्रवाल, उपनिदेशक शक्ति सिंह, वित्त नियंत्रक बीएन पांडेय, उपनिदेशक खेल एसके सार्की, सहायक निदेशक जयराज, आरएस कैंतूरा, विक्रम सिंह, मुकेश भटनागर आदि उपस्थित रहे।
प्रतियोगिताएं शुरू, पुरस्कार पर फैसला नहीं
खेल महाकुंभ की राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं शुरू भी हो गई हैं, लेकिन विभाग अभी तक कार के रूप में विशेष पुरस्कार को लेकर फैसला नहीं कर पा रहा है। दरअसल, विभाग ने निर्णय लिया है कि इस खेल महाकुंभ में 100 मीटर दौड़ में बालक-बालिका वर्ग के विजेताओं को पुरस्कार में कार दी जाएगी। साथ ही शीर्ष दस प्रतिभागियों को स्कूटर भी दिए जाएंगे, लेकिन यह किस आयु वर्ग में दी जाएगी। इस पर फैसला नहीं हो सका है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शासन स्तर पर इसे लेकर महत्वपूर्ण बैठक होनी है, जिसमें इस पर निर्णय होगा।