फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: राज्य में तीन सौ से अधिक स्थान बाढ़ और जलभराव को लेकर संवेदनशील, यूएस नगर में सबसे अधिक समस्या

Sat, 05 Jul 2025 07:20 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड में यूएस नगर जलभराव को लेकर सबसे अधिक संवेदनशील है। ऊधमसिंह नगर में 81, देहरादून 47, हरिद्वार 42 में स्थान हैं। इसके अलावा पौड़ी 26, उत्तरकाशी में 25, नैनीताल 20 जगह संवेदनशील हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य में तीन सौ से अधिक स्थान बाढ़ और जलभराव को लेकर संवेदनशील हैं। इसमें सबसे अधिक संवेदनशील स्थान ऊधम सिंह नगर जिले में 81 हैं। मानसून में जलभराव की स्थिति से लोग जूझते हैं। पिछले वर्ष ऊधमसिंह नगर जिले में बाढ़ से काफी नुकसान हुआ था। जलभराव और बाढ़ की समस्या से बेहतर ढंग से निपटने के लिए सरकारी महकमे कोशिश करने का दाव कर रहे हैं।

विज्ञापन


आपदा प्रबंधन विभाग के सहयोग से मॉक ड्रिल भी हुई थी। इसके अलावा सिंचाई विभाग ने राज्य के जिलों में कितने स्थान संवेदनशील हैं, उनको चिह्नित किया है। राज्य में 305 स्थान ऐसे स्थान हैं, जहां पर जलभराव और बाढ़ की समस्या हो सकती है। इसमें ऊधमसिंह नगर में 81, देहरादून 47, हरिद्वार 42 में स्थान हैं। इसके अलावा पौड़ी 26, उत्तरकाशी में 25, नैनीताल 20 जगह संवेदनशील हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: जरूरत पड़ी तो हेलिकॉप्टर से पहुंचाई जाएंगी पोलिंग पार्टियां, मानसून के कारण कई जगह सड़कें बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


चमोली, चंपावत और पिथैरागढ़ में 10-10, रुद्रप्रयाग आठ, बागेश्वर पांच, अल्मोड़ा में चार स्थानों को संवेदनशील माना गया है। बीते दिनों सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इसमें अधिकारियों ने जलभराव की समस्या से भी निपटने की तैयारियों के बारे में बताया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें